आज बरगी बांध के 2 गेट और खोले जाएंगे

जबलपुर: रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने शुक्रवार सुबह 11 बजे इससे वर्षा जल निकासी की मात्रा 10 हजार 595 क्यूसेक से बढ़ाकर 40 हजार 259 क्यूसेक की जायेगी। इसके लिये बांध के खुले आधा-आधा मीटर की औसत ऊंचाई तक खुले पाँच जलद्वारों के स्थान पर 1.21 मीटर की औसत ऊंचाई तक 7 गेटों को खोला जायेगा। कार्यपालन यंत्री बरगी बांध राजेश सिंह गौंड के अनुसार बरगी बांध के ऊपरी क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण गुरुवार 24 जुलाई की रात 8 बजे इसका जल स्तर 419 मीटर रिकार्ड किया गया था और इस समय बांध में 36 हजार 868 क्यूसेक वर्षा जल प्रवेश कर रहा था।

बांध से जल निकासी की मात्रा बढाये जाने से निचले क्षेत्र में नर्मदा नदी के वर्तमान जल स्तर में 2 से 3 फुट की वृद्धि हो सकती है। उन्होंने बांध के निचले क्षेत्र के निवासियों से नर्मदा नदी के घाटों से सुरक्षित दूरी बनाये रखने की अपील की है। ज्ञात हो कि बरगी बांध का पूर्ण जलभराव स्तर 422.76 मीटर है। बांध के ऑपरेशनल मैन्युल के अनुसार 31 जुलाई तक इसका जलस्तर 417.50 मीटर रखा जाना प्रस्तावित है।

Next Post

मेरा गांव मेरा तीर्थ: पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ

Fri Jul 25 , 2025
गोविंदनगर। मेरा गांव मेरा तीर्थ अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा आज न्यास द्वारा संचालित उद्यानिकी परिसर में विशाल पौधारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से सैकड़ों पौधे रोपे गए। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई और […]

You May Like