काहिरा, 26 फरवरी (वार्ता) फिलिस्तीनी समूह अल-नासिर सलाह अल-दीन ने बुधवार को कहा कि वह 27 फरवरी को एक इजरायली बंधक का शव सौंप देगा।
समूह ने आज एक बयान में कहा, “अदलाबदली समझौत के तहत अल-नासिर सलाह अल-दीन ब्रिगेड की कमान ने इजरायली बंधक ओहद याहलोमी के शव को 27 फरवरी को सौंपने का फैसला किया।”
