अलीराजपुर के कृषक कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर में हुए सम्मानित 

अलीराजपुर. राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर द्वारा अखिल भारतीय कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी एवं किसान मेला का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर ग्वालियर में किया गया। मेले के दौरान अलीराजपुर जिले के कृषक प्रदीप सोलंकी ग्राम सकडी विकासखंड सोंडवा जो की ग्रामोदय प्रोड्यूसर कंपनी के अध्यक्ष हैं एवं जिन्होंने 18 स्वयं सहायता समूह एवं 13 किसान समूह के गठन में प्रभावी भूमिका निभाने के साथ-साथ निजी भंडार गृह निर्माण में सहयोग दिया है एवं श्री मुकाम सिंह ग्राम खुटाजा विकासखंड जोबट के कृषक जिन्होंने वर्षा आधारित खेती में कुआ निर्माण कर विविधीकरण फसल प्रणाली अपना कर सब्जी फूलों की 6 से 8 एकड़ खेती में भरपूर लाभ कमाया है एवं आशा फाउंडेशन से जुडक़र कृषकों के हितार्थ कार्य किया है इन दोनों कषको की मध्य प्रदेश शासन के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Next Post

महाकाल में चार लाख भक्तों ने किए दर्शन , मुख्यमंत्री भी आए 

Wed Feb 26 , 2025
नवभारत न्यूज़   उज्जैन । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाकाल मंदिर में आज भक्तों का सैलाब उमड़ा । लगभग चार लाख भक्तों ने महाकाल के दर्शन किए।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सपत्नीक महाकाल मंदिर पहुंचकर नंदी गृह के पास बैठकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर प्रार्थना की । […]

You May Like