कांग्रेस ने 14 उम्मीदवारों को दिया चुनाव चिह्न

पटना, (वार्ता) महागठबंधन के प्रमुख घटक कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार की देर रात तक 14 उम्मीदवारों को पार्टी का चुनाव चिह्न दे दिया है।

बिहार कांग्रेस के एक्स हैंडल पर इस बात की जानकारी दी गयी है। इसके अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम कुटुंबा (सुरक्षित) से चुनाव लड़ेगे। इसी तरह रोसड़ा (सुरक्षित) से बी. के. रवि,गोविंदगंज से शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय,मुजफ्फपुर से विजेन्द्र चौधरी,गोपालगंज से ओम प्रकाश गर्ग, अमरपुर से जितेन्द्र सिंह, बेगूसराय से श्रीमती अमिता भूषण, सुल्तानगंज से लालन कुमार,वजीरगंज से डा.शशि शेखर सिंह, नालंदा से कौशलेन्द्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया, बरबीघा से त्रिशूलधारी सिंह, बछवाड़ा से शिवप्रकाश गरीब दास, राजापाकड़ से श्रीमती प्रतिमा दास और औरंगााबद से आनंद शंकर सिंह को पार्टी का चुनाव चिह्न दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि महागठबंधन में शामिल घटक दलों के बीच अभी सीटों के बंटवारे की औपचरिक रूप से घोषणा नहीं की गयी है, लेकिन सभी घटक दलों ने चुनाव चिह्न देने शुरू कर दिये है।

 

Next Post

महाराष्ट्र के अमरावती में नकली नोट चलाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Thu Oct 16 , 2025
अमरावती, (वार्ता) महाराष्ट्र के अमरावती में नकली नोट चलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक अभियान के दौरान 26,500 रुपये के नकली नोट जब्त किए। गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पहचान संचित अरविंद चव्हाण (19), दीपक बाबूलाल […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।