जिला अस्पताल के मरीजों की सेवाओं को परखने दिल्ली से आई जांच टीम

रायसेन। जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं के लिए चलाई जा रही चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को परखने के लिए शुक्रवार शाम को दिल्ली से तीन सदस्य टीम जिला अस्पताल पहुंची।

टीम द्वारा जिला अस्पताल के मेल फीमेल वार्ड प्रसूता लेबर रूम ,लैब देखा। टीम में शामिल दो महिला अधिकारी डॉ बसंत पटेल और दन्त रोग चिकित्सक विनोद परमार सिविल सर्जन डॉ यशपाल सिंह बाल्यान, एसएनसीयू प्रभारी एवं चाइल्ड स्पेशलिस्ट डा आलोक राय आदि उपस्थित रहे।दिल्ली से तीन सदस्यी टीम द्वारा जिला अस्पताल को मानक गुणवत्ता प्रमाण मिशन और विजन पर काम कर रही।मेल फीमेल लेबर रूम लैब देखा। टीम में दो महिला अधिकारी और दन्त रोग चिकित्सक विनोद परमार सिविल सर्जन डॉ यशपाल सिंह बाल्यान, एसएनसीयू प्रभारी डॉ आलोक राय आदि उपस्थित रहे।

: खामियां मिलने पर लगाई फटकार…

नई दिल्ली से आई टीम को निरीक्षण के दौरान मिली खामियां ।जिससे महिला डॉक्टर नाराज हो गई और जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाते हुए इसे दूर करने के निर्देश दिए। आइंदा ऐसी दोबारा गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

यह है टीम का मिशन और विजन….

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ आलोक राय ने बताया कि टीम का मिशन राष्ट्रीय राज्य स्तरीय नीति अनुरूप जिला अस्पताल रायसेन में नवाचार करना है।इसके माध्यम से सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं वितरण तंत्र की उत्कृष्टता लगातार बेहतर गुणवत्ता को बढ़ावा देना है।मिशन का विजन एक समाज जहां परिवार के सभी सदस्य स्वस्थ रहते हैं।घर के सभी सदस्यों स्वस्थ्य रहे लंबी आयु जियें यही विजन है।

 

Next Post

ग्वालियर में आज से फिल्म फेस्टिवल, "अब होगा इंसाफ" फिल्म का होगा प्रदर्शन

Sat Jun 28 , 2025
ग्वालियर: सतपुड़ा चलचित्र समिति के तत्वाधान में शनिवार से ग्वालियर में शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल किया जा रहा है। आईआईटीएम कॉलेज परिसर में चित्र भारती के द्वारा फिल्म अश्वादान एवं संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा जिसके अंतर्गत 15 दिन में शनिवार को क्षेत्रीय स्तर पर बनाई जा रही फिल्मों का […]

You May Like