सिंगापुर के तट पर नाव पलटी, 30 लोगों को बचाया

सिंगापुर, 20 मई (वार्ता) सिंगापुर में पेड्रा ब्रांका के उत्तर-पूर्व तट पर इंडोनिशियाई पंजीकृत एक नाव के पलट जाने पर नाव में सवार सभी तीस लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सिंगापुर के समुद्री और बंदरगाह प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि समुद्री बचाव समन्वय केंद्र सिंगापुर को सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 7:20 बजे हांगकांग में पंजीकृत एक कंटेनरशिप से इस घटना की सूचना मिली।

केंद्र ने खोज एवं बचाव अभियान का समन्वय कर आस-पास के जहाजों को नौपरिवहन संबंधी प्रसारण जारी किया। लाइबेरिया की पंजीकृत एक बल्क कैरियर को घटनास्थल पर भेजा गया और उसने सभी 30 व्यक्तियों को समुद्र से सुरक्षित बाहर निकाला। बचाए गए लोगों को इंडोनेशिया के बाटम में उतारा जाएगा।

Next Post

मंत्रियों को राजबाड़ा की प्रतिकृति भेंट कर महापौर ने बढ़ाया शहर का मान

Tue May 20 , 2025
इंदौर: महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने केबिनेट बैठक के लिए इंदौर आये सभी मंत्रियों को अभिवादन कर राजबाड़ा की प्रतिकृति भेंट की। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा भी साथ थे। इसने इंदौर की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का कार्य किया। मंत्रियों ने भी महापौर के […]

You May Like

मनोरंजन