राशिफल-पंचांग : 04 जुलाई 2025

पंचांग 04 जुलाई 2025:-

रा.मि. 13 संवत् 2082 आषाढ़ शुक्ल नवमीं भृगुवासरे शाम 4/29, चित्रा नक्षत्रे शाम 5/43, शिव योगे रात 9/7, कौलव करणे सू.उ. 5/14 सू.अ. 6/46, चन्द्रचार तुला, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6.

———————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष- शुक्रवार 04 जुलाई 2025

वर्ष केप्रारंभ में अचानक धन लाभ का योग है, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, वर्ष के मध्य में राजनैतिक क्षेत्र में विवाद के कारण मन खिन्न रहेगा, साझेदारी में विवाद बढ़ेगा, धन संकट का सामना करना होगा, वर्ष के अन्त में व्यक्तिगत संबंधों मेंसुधार होगा, मित्रों के सहयोग से लाभ होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों से धन संकट का सामना करना पड़ेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का साझेदारी में विवाद बढ़ेगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को मित्रों का सहयोग, व्यापार मं वृद्धि होगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को सहयोग प्राप्त होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक मित्रों की मदद मिलेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को निजी पुरूषार्थ की प्राप्त होगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मित्रों का सहयोग रहेगा.

———————————————————

आज का भविष्य- शुक्रवार 04 जुलाई 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक निडर, साहसी, महत्वाकांक्षी एवं आकर्षक व्यक्तित्व का होगा. बचपन में स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा. अस्थिर बुद्धि का होने से उटपटांग बात करेगा. विद्या प्रारंभ में कम एवं बाद में अच्छी रहेगी. मित्रों की संख्या अधिक होगी. माता पिता का आदर करेगा.

———————————————————

मेष- छोटे छोटे झगड़े बड़े विवाद का रूप ले सकते हैं. दिनचर्या अनियमित रहेगी. मित्रता उपयोगी रहेगी. खानपान पर संयम रखें. विवाद को टालें.

वृषभ- वैभव के सामान पर बड़े खर्च की संभावना है. अपने काम को वरीयता से निपटाने का प्रयास करें. परिश्रम अधिक करना पड़ेगा. नियमितता का ध्यान रखें.

मिथुन- जोखिम के कार्यो में नुकसान हो सकता है. सावधानी बांछनीय. यश, मान सम्मान प्राप्त होगा. अधिकारी वर्ग आपकी भरपूर मदद करेंगे. संतोष बना रहेगा.

कर्क- बुजुर्गो के मार्गदर्शन से अच्छी सफलता मिलेगी. पारिवारिक सहयोग भरपूर मिलेगा. धार्मिक कार्यो मेंसुखरहेगा. परिश्रमकी अधिकता रहेगी.

सिंह- जो भी कार्य शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी. अधूरी योजना को फिर से शुरू करेंगें. व्यर्थ के तनाव को टालें. पूज्य व्यक्ति की सलाह हितकारी रहेगी.

कन्या- बुजुर्गो के मार्गदर्शन से लाभ का योग है. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. व्यापार की योजना कारगर रहेगी. मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी.

तुला- प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं. विवादास्पद मामले सुलझ सकते हैं. आपकी बुद्धिमानी और सूझबूझ से बिगड़ा काम बनेगा.

वृश्चिक- दूसरों के मामलों में दखल से बचें. अटके काम को पूरा करने में दूसरों की मदद मिलेगी. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. नियमितता का ध्यान रखें.

धनु- वैभव विलासिता के कार्यो में खर्च होगा. खरीददारी में विशेष रूचि रहेगी. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. आकस्मिक धन लाभ का योग है.

मकर- कार्यस्थल पर आपके कामकाज की मिलीजुली प्रतिक्रिया रहेगी. जमकर जायजाद प्रापर्टी के कार्यो में सफलता मिलेगी. संबंधों में आपकी मधुरता रहेगी.

कुम्भ- किसी पर भी भरोसा सोच समझकर करें. परिणय चर्चाओं में सफलता के आसार है. नौकरी के कार्यो में अधिकता रहेगी. मित्रता उपयोगी रहेगी.

मीन- कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियां दूर होंगी. परिचितों के कारण अपना काम करने में मुश्किल आ सकती है. आय से अधिक व्यय होगा. लाभ सामान्य रहेगा.

———————————————————

व्यापार-भविष्य:

आषाढ़ शुक्ल नवमीं को चित्रा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, के भाव तमें 30 से 40 रूपये मंदी होगी. धान्यों के भाव में अस्थिरता रहेगी. कपास, वस्त्र जूट, पाट, बारदाना, के भाव में मंदी होगी. भाग्यांक 3441 है.

———————————————————

Next Post

सिरसा में 796 ग्राम अफीम सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

Fri Jul 4 , 2025
सिरसा (वार्ता) हरियाणा में सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाये अभियान के तहत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है तथा उसके पास से 796 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी की पहचान रामेश्वर पुत्र श्रीचन्द निवासी झंडा कलां पंजाब के रुप में की गयी है। पुलिस टीम […]

You May Like

मनोरंजन