जबलपुर: पाटन-जबलपुर मुख्य मार्ग पर तिलगवां मोड़ के पास एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सूखा माढ़ोताल निवासी प्रवीण सिंगौर (27) अपने बड़े भाई रंजीत सिंगौर, मोहल्ले की पार्वती बाई सिंगौर, निखलेश उइके और नीतेश कुमार उइके के साथ मजदूरी करने सूखा लौट रहे थे।
पांचों लोग तिलगवां मोड़ के पास पाटन-जबलपुर मेन रोड पर खड़े होकर घर वापसी के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पाटन की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार क्रमांक एमपी 34 जेड डी 7290 के चालक ने रंजीत सिंगौर, पार्वती बाई और नीतेश कुमार को अपनी चपेट में ले लिया। प्रवीण और निखलेश हादसे में बाल-बाल बच गए।
