
दमोह। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संस्कार भवन में दमोह असाटी महिला समिति द्वारा योग व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इसके बाद महिला समिति की सह सचिव श्रीमती रचना असाटी, मीडिया प्रभारी श्रीमती मधु असाटी व कु. काजल असाटी द्वारा उपस्थित बहनों व बेटियों को योग, प्राणायाम तथा विभिन्न स्वास्थ्यवर्धक अभ्यास कराए गए.इसके पश्चात योग, स्वास्थ्य से संबंधित प्रश्नोत्तरी और मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया. जिसमें सभी बहनों व बेटियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.प्रतियोगिता के विजेता में
प्रथम सोनिया/धर्मेन्द्र असाटी,
द्वितीय आरती/विवेक असाटी और
तृतीय कंचन/सत्यप्रकाश असाटी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में दमोह क्षेत्र से महासभा के पदाधिकारी, संरक्षक मंडल व मार्गदर्शक मंडल की बहनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। अंत में सभी बहनों को अल्पाहार करा कर कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।
