गाली देने से मना किया तो युवक से की मारपीट

इंदौर:मां विहार क्षेत्र में बिना किसी बात के गाली देने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया. आरोपी ने उसके साथ हाथ-थप्पड़ से मारपीट की और जान से खत्म करने की धमकी दी.
घटना सुबह करीब 9.30 बजे अमृत होटल के पास की है. अमर पैलेस निवासी 25 वर्षीय लोकेश निमनपुरे काम से घर से निकला था. इसी दौरान उसकी कॉलोनी में रहने वाला अंकित साठे मिला और बिना किसी बात के गाली गलौज करने लगा. लोकेश ने गाली देने से मना किया तो अंकित ने उसके साथ मारपीट की और धमकाते हुए कहा कि आगे से तेज चला तो किसी दिन जान से खत्म कर देगा. थाना प्रभारी यशवंत बडोले ने बताया कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है

Next Post

अलग-अलग घटनाओं में तीन की मौत, एक गंभीर

Wed Oct 7 , 2026
इंदौर:शहर और आसपास के इलाकों में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सड़क हादसे में एक युवक गंभीर घायल हो गया. क्षिप्रा में गमी से लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें पिता की मौत हो गई. वहीं हीरानगर में […]

You May Like