परिवार नागपुर गया, चोरों ने सूने मकान से किया लाखों का सामान पार

इंदौर। किशनगंज थाना क्षेत्र की एस.एस. ग्रीन कॉलोनी, बोरखेड़ी में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. परिवार तीन दिन के लिए बाहर गया था, इसी दौरान घर का ताला तोड़कर सामान पार कर दिया.

पुलिस के मुताबिक 44 वर्षीय गायत्री नायक पति कमलसिंह नायक ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने पति और पुत्र यशराज के साथ देवर के सड़क हादसे में निधन होने पर नागपुर (महाराष्ट्र) गई थीं. जब परिवार वापस लौटा तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था. जांच में पता चला कि अज्ञात आरोपी घर से टीसीएल कंपनी का 55 इंच टीवी, सोनी कंपनी का म्यूजिक सिस्टम (जेब्रोनिक्स), हेवल्स कंपनी का मिक्सर, एचपी गैस सिलेंडर, तांबे का पानी का मटका, पनडुब्बी मोटर, बिजली का सामान, नगद 36 हजार रुपये सहित अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए. किशनगंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है.

Next Post

रोगी की बेहतर देखभाल वाले स्वास्थ्य मॉडल पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत : नड्डा

Fri Feb 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 फरवरी (वार्ता) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने रोगी की बेहतर देखभाल वाले स्वास्थ्य मॉडल पर ध्यान केंद्रित करने और चिकित्सा शिक्षण एवं अनुसंधान के लिए संतुलित दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि नये एम्स को संस्थागत मूल्यों को बनाए रखते हुए […]

You May Like

Play sound