खेत जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, हुई दर्दनाक मौत

पांढुरना। ग्राम मारूड निवासी किसान आज सुबह घर से खेत जा रहा था, इसी दौरान किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने ग्राम तिगांव-मारूड मार्ग पर इसे रौंद दिया, जिससे किसान की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गईं।

नगरीय सीमा से लगे ग्राम मारूड निवासी कृषक किशोर जसुतकर उम्र 40 वर्ष प्रतिदिन की तरह आज शनिवार की सुबह लगभग 5:30 बजे घर से अपने खेत जा रहा था, इसी दौरान ग्राम तिगांव मारूड मार्ग पर किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने इस किसान को टक्कर मार फरार हो गया, किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंच कर पंचनामा कार्यवाही बाद मृतक किसान के शव को पांढुरना ले आई हैं, जिसका पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौपेंगी, वही पुलिस घटना के बाद से फरार वाहन की तलाश में जुट गई है।

ग्रामीणों द्वारा किसी पशु तस्कर वाहन द्वारा ही टक्कर मारकर फरार होने की संभावना व्यक्त की जा रही हैं।ग्रामीणों ने बताया कि देर रात से अल सुबह तक इसी मार्ग से होकर पशु तस्कर मवेशियों को वाहनों में लादकर सीमावर्ती महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाते है ।

 

 

 

Next Post

मोह का त्याग ही आत्मा की निर्मलता और सम्यक दर्शन का मार्ग: आचार्य समय सागर

Sat Aug 1 , 2026
भोपाल। श्री विद्योदय तीर्थ, एमपी नगर में आयोजित रत्नकरण्ड श्रावकाचार की वाचना में परम पूज्य आचार्य श्री 108 समय सागर महाराज ने कहा कि आत्मा की निर्मलता का मार्ग मोह के त्याग से होकर जाता है तथा मोहनीय कर्मों के क्षय से ही केवलज्ञान की प्राप्ति संभव होती है। उन्होंने […]

You May Like