वाणिज्य विभाग में लगा जांच शिविर

जबलपुर। रेल संचालन और यात्रियों की सुविधाओं के बीच कर्मचारियों का स्वास्थ्य भी रेलवे की प्राथमिकता में है। इसी कड़ी में जबलपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों के लिए मंगलवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। केंद्रीय चिकित्सालय, पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर की ओर से आयोजित शिविर में डॉ. अपूर्वा अवस्थी एवं उनकी टीम ने कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की। शिविर में कर्मचारियों का बीएमआई, रक्त शर्करा और रक्तचाप जांचा गया।

इसके साथ ही जरूरत के अनुसार अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श और मार्गदर्शन भी दिया गया। कार्यस्थल पर ही जांच की सुविधा मिलने से कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य निगरानी का लाभ मिला। रेलवे का उद्देश्य समय रहते स्वास्थ्य संबंधी संभावित समस्याओं की पहचान कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराना है।

Next Post

पोषण का संदेश लेकर निकली जागरूकता रैली

Tue Sep 22 , 2026
जबलपुर। स्वस्थ बचपन और बेहतर मातृ स्वास्थ्य की नींव पौष्टिक आहार से मजबूत होती है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जबलपुर रेल मंडल के पिपरिया और नरसिंहपुर में पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी थीम पर […]

You May Like