कोयला खदान की छत का हिस्सा गिरा, 2 मजदूरों की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल 

शहडोल। एसईसीएल के सोहागपुर क्षेत्र की बंगवार भूमिगत कोयला खदान में शुक्रवार दोपहर एक हादसा हुआ। खदान के अंदर स्टॉपिंग वॉल निर्माण के दौरान छत का एक हिस्सा गिर गया। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि सात लोग घायल हैं। इनमें एक की हालत गंभीर है।

हादसे में जो मजदूर बल्लू कोल और गोलू बैगा की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही खदान प्रबंधन, सुरक्षा अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंचे।

यह हादसा दूसरी पाली में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। उस समय मजदूर खदान के भीतर स्टॉपिंग वॉल का निर्माण कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक छत का कमजोर मिट्टी और चट्टानी हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया, जिससे कई मजदूर मलबे की चपेट में आ गए।

घटना के तुरंत बाद खदान के कर्मचारियों ने अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। बचाव दल ने खदान के अंदर पहुंचकर घायलों को बाहर निकालना शुरू किया। शाम करीब पांच बजे तक चार घायल मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, और अन्य प्रभावित मजदूरों तक पहुंचने का कार्य जारी रहा।

हादसे में निर्माण कर रहे 2 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल है। चार घायलों की पहचान हो गई हैं, वहीं अन्य दो की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार अंजनी बैगा पिता छोटेलाल बैगा (38) निवासी बंडी, अमित कुमार यादव पिता मुन्ना यादव (28) निवासी बम्हौरी, प्रेमलाल विश्वकर्मा पिता रामशरण विश्वकर्मा (39) निवासी बंडी, राजकुमार यादव पिता अमरलाल यादव (37) निवासी बंगवार के घायल हुए हैं।

Next Post

विधायक एवं कलेक्टर ने किया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण

Fri Jun 5 , 2026
आलीराजपुर। जिले में नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधायक श्रीमती सेना पटेल एवं कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने आलीराजपुर नगर के वार्ड क्रमांक-1 स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्लांट में जल शोधन (वाटर ट्रीटमेंट) की संपूर्ण प्रक्रिया का […]

You May Like