जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत बिलहरी निवासी एक वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ हो सकेगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।पुलिस के मुताबिक संत कुमार पटेल 48 साल निवासी ग्राम बिलहरी थाना बरेला ने सूचना दी लगभग 5- 6 साल पहले से उसकी माँ मीरा बाई का स्वास्थ खराब रहता था.
जिनका इलाज चल रहा था, दिमागी संतुलन ठीक नही था, घर में अचानक गिर गई थी, जिन्हें उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद मां को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मां मीरा बाई पटेल 75 वर्ष की मौत हो गई। मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका पता नहीं चल सका है, पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
