पुतिन से अलास्का वार्ता के बाद ट्रंप ज़ेलेंस्की, यूरोपीय संघ के नेताओं को देंगे जानकारी: मर्ज़

बर्लिन, 14 अगस्त (वार्ता/स्पुतनिक) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं को आश्वासन दिया है कि वे अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक समाप्त होने के तुरंत बाद उसके परिणामों के बारे में उन्हें जानकारी देंगे। यह जानकारी जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने दी।

श्री मर्ज़ ने बुधवार को बर्लिन में ज़ेलेंस्की के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘’हमने राष्ट्रपति ट्रम्प को शुभकामनाएं दीं। हम इस बात पर सहमत हुए कि राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठक के तुरंत बाद वह सबसे पहले श्री ज़ेलेंस्की को जानकारी देंगे और फिर यूरोपीय राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों को जो इस पहल से सहमत हैं।’’

जर्मन चांसलर का मानना है कि श्री ट्रम्प को एक सामान्य ‘अटलांटिक पार रणनीति’ के भाग के रूप में अलास्का में वार्ता करनी चाहिएजो यूक्रेन के लिए निरंतर समर्थन और रूस पर आवश्यक दबाव डालने पर निर्भर करता है। श्री मर्ज़ के अनुसार अगर अलास्का वार्ता में आवश्यक प्रगति नहीं होती है तो अमेरिका और यूरोपीय देश इस दबाव को बढ़ाने के लिए बाध्य होंगे।

श्री मर्ज़ ने अलास्का में पुतिन और ट्रम्प के बीच होने वाली आगामी वार्ता से पहले पश्चिमी नेताओं के बीच आम सहमति बनाने के लिए एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की। श्री ज़ेलेंस्की इस बैठक में भाग लेने के लिए बर्लिन पहुंचे।

Next Post

तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने ई-रिक्शा चालक को कुचला, स्कूटी को टक्कर मारी, 4 घायल

Thu Aug 14 , 2025
ग्वालियर: बीती रात तेज रफ्तार स्कॉार्पियों कार ने पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर एक स्कूटी को रौंदते हुए फरार हो गयी। इस एक्सीडेंट में 4 लोग घायल हुए है। हादसा गोला का मंदिर थाना इलाके के सूर्य नमस्कार तिराहे पर हुआ है। हादसे में एक युवक के […]

You May Like