तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने ई-रिक्शा चालक को कुचला, स्कूटी को टक्कर मारी, 4 घायल

ग्वालियर: बीती रात तेज रफ्तार स्कॉार्पियों कार ने पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर एक स्कूटी को रौंदते हुए फरार हो गयी। इस एक्सीडेंट में 4 लोग घायल हुए है। हादसा गोला का मंदिर थाना इलाके के सूर्य नमस्कार तिराहे पर हुआ है। हादसे में एक युवक के हाथ पर बुरी तरह चोट लगी है जिसे काटने की नौबत आ गयी है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल में भिजवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए स्कॉर्पियो को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने बताया कि सिद्धेश्वर नगर निवासी सुबोध कुशवाह पुत्र राजकुमार कुशवाह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने दोस्त भानू कोटिया की स्कूटी से अपने दोस्तों गौरव वर्मा और भानू कोटिया के साथ झलकारी बाई पार्क से घर लौट रहा था। स्कूटी भानू चला रहा था और गौरव पीछे बैठा था। जैसे ही वे रमाया होटल से थोड़ा आगे पहुंचे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के चालक ने पहले पीछे चल रहे ई-रिक्शा को टक्कर मारी, फिर उनकी स्कूटी को भी टक्कर मार दी।

इससे भानू कोटिया और गौरव वर्मा सड़क पर गिर पड़े। हादसे में सुबोध के बाएं हाथ में गंभीर चोट आई, वहीं भानू कोटिया को सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं। गौरव वर्मा का बायां हाथ इतनी बुरी तरह घायल हुआ कि उसे काटना पड़ा।हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत की खबर भी सामने आयी है लेकिन पुलिस ने फिलहाल पुष्टि नहीं की है।

Next Post

मोदी ने विभाजन की विभीषिका झेलने वालों को श्रद्धांजलि दी

Thu Aug 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर देश के इतिहास के सबसे दुखद अध्यायों में से एक के दौरान अनगिनत लोगों द्वारा झेली गई अपार पीड़ा को गंभीरता से याद किया और अपने प्राण गंवाने वालों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने […]

You May Like