बैंक में आग पर कैश को नुकसान नहीं, 5 दमकलों ने पाया काबू 

अनूपपुर। जिला मुख्यालय अनूपपुर स्थित एचडीएफसी बैंक में रविवार सुबह आग लगने से बैंक का सारा सामान जलकर खाक हो गया। बैंक में लगी आग के कारणों का अभी अज्ञात बताया जा रहा है। आग पर काबू पाने के लिए पांच फायर ब्रिगेड की मदद ली गई। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका है। बैंक कर्मियों की माने तो बैंक का कैश सुरक्षित है। घटना सुबह लगभग 7 बजे की बताई जा रही है जिसे बुझाने में लगभग 2 घंटे का समय लगा। इस घटना से बैंक को लाखों का नुकसान बताया जा रहा हैं।

रविवार की सुबह 7 बजे के आसपास के लोगो ने बैंक से धुआं निकलता देख इसकी सूचना बैंक सुरक्षा गार्ड जमुना तिवारी को दी। उसके बाद मौके पर पहुंचे जमुना तिवारी ने मामले की सूचना प्रबंधन सहित जिला प्रशासन और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जहां दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया, लेकिन आग बुझाने तक बैंक का सारा सामान जलकर खाक हो गया। बैंक की सीलिंग के अलावा कंप्यूटर सिस्टम अन्य उपकरण खराब हुए हैं। घटनास्थल पर पहुंचे बैंक प्रबंधक का आग को बुझाने के प्रयास के दौरान उनका हाथ झुलस गया। वहीं बैंक मैनेजर ने कैश पूरी तरह सुरक्षित बताया है।

उन्होंने बताया कि फायर ऑडिट अभी दो महीने पहले ही कराई गई थी। आग बुझाने के लिए नगरपालिका अनूपपुर,जैतहरी, अमलाई की अग्निशमन टीमों के साथ-साथ मोजर बेयर और अमरकंटक ताप विद्धुत केंद्र चचाई की अग्निशमन गाड़ियों ने संयुक्त प्रयास से आग में काबू पाया गया।

Next Post

तीन नाबालिग चोर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

Sun Apr 13 , 2025
इंदौर। घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इन प्रयासों के चलते तीन नाबालिग आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार करते हुए पुलिस को चोरी गया माल सौंपा, […]

You May Like