डिफेंस, योग, स्वच्छता और प्राकृतिक खेती पर पीएम का संदेश

मंदसौर। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने रविवार को पिपलिया मंडी के बूथ क्रमांक 87 पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया। कार्यक्रम का प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया, जिसे बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने देखा और सुना।

प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के दौरान देश की उपलब्धियों, जनभागीदारी तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए गए। प्रधानमंत्री ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय योग की बढ़ती प्रतिष्ठा, स्वच्छ भारत अभियान, पौधारोपण, प्राकृतिक खेती, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सड़क सुरक्षा, खेलों में युवाओं की उपलब्धियों तथा दुर्लभ पक्षियों के संरक्षण जैसे विषयों पर प्रेरक संदेश दिए।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।

कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

8.57 करोड़ की लागत से बनेगी 6.96 किमी सड़क, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

Sun Jun 28 , 2026
मंदसौर। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम गुड़भेली छोटी में 8 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली बरुजना फंटे से छोटी गुड़भेली, हरसोल व्हाया बंडपिपल्या पहुंच मार्ग का भूमि पूजन किया। 6.96 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के अनेक गांवों को आवागमन की […]

You May Like