लोडिंग वाहन मेंं लोड 80 क्विंटल मूंग चोरी

जबलपुर: पाटन कृषि उपज मंडी में खड़े लोडिंग वाहन से 80 क्विंटल मंूग चोरी हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है ।पुलिस के मुताबिक शरद कुमार अग्रवाल 49 वर्ष निवासी जबलपुर रोड पाटन ने लिखित शिकायत की कि पाटन कृषि उपज मण्डी में शिव शक्ति ट्रेडर्स के नाम से फर्म संचालित कर मण्डी में अनाज की खरीदी विक्रय करता है। उसके पास पाटन कृषि उपज मण्डी में खरीदी विक्रय के लिए वैध लायसेंस है।

उसके पार्टनर सुखमाल कुमार जैन के नाम पर भी एक रजिस्टर्ड फर्म आदिनाथ ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दर्ज है, उनके पास भी पाटन कृषि उपज मण्डी में खरीदी विक्रय के लिए वैध लायसेंस है। उक्त दोनों फर्म का खरीदी विक्रय, पेमेन्ट आदि से संबंधित कार्य उसके द्वारा ही किया जाता है। उसने उक्त दोनों फर्म के नाम से मण्डी डाक पर अलग अलग किसानों से लगभग 135 बोरी मूंग खरीदी की थी, खरीदी करने के उपरांत उक्त समस्त अनाज उसने अपनी मालवाहक वाहन माजदा क्रमांक एमपी 20 जीए 4366 में लोड कराकर मण्डी परिसर में ही खड़ी कर दी थी। अज्ञात चोर 135 बोरी मूंग वजन करीबन 80 क्विंटल कीमती लगभग 4,80,000 रूपए की चुराकर ले गया ।

Next Post

इंदौर में महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की समीक्षा

Tue Jun 16 , 2026
इंदौर: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सोमवार को इंदौर के गोम्मटगिरी स्थित सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान में महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आंगनवाड़ी सेवाओं, पोषण अभियान, बेटी बचाओ-बेटी […]

You May Like