युवती ने लगाई फांसी

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत मांडवा रामपुर में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है, पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही हैं। पुलिस के मुताबिक अमन अग्रवाल 21 वर्ष निवासी टेंडर 1 मांडवा रामपुर ने सूचना दी कि वह सुबह 10 बजे आटो चलाने चला गया था।

मां भी काम पर चली गई थी, घर में छोटी बहन पलक अग्रवाल 19 वर्ष घर पर अकेली थी। दोपहर 3 बजे अपने घर खाना खाने आया दरवाजा खुलवाने के लिए खटखटाया, दरवाजा नहीं खोलने पर पडोसी की मदद से दरवाजा तोडकर अंदर जाकर देखा, उसकी छोटी बहन पलक अग्रवाल पंखे से फांसी लगाकर लटकी हुई है जिसकी मौत हो चुकी थी।

Next Post

होटल में बज रहे थे कानफोडू डीजे, पहुंच गई पुलिस

Mon Jul 14 , 2025
जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत आईटीसी वेलकम होटल बरगी हिल्स में रात कानफोडू डीजे बज रहे थे, जिसकी भनक लगते ही पुलिस पहुंच गई। आदेश का उल्लंघन करते हुये देर रात्रि तेज आवाज मे साउंड बाक्स बजाने वाले साउंड संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर 2 साउण्ड बाक्स, 1 मिक्सर मशीन, […]

You May Like