पूर्व विधायक स्व. रतिराम की पत्नी का बेटों ने मुस्लिम रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

भिंड: जिले के गोरमी कस्बे में अंबाह के पूर्व विधायक और पोरसा के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्व. रतीराम हिंडौलिया की पत्नी माधुरी उर्फ मंगो का मुस्लिम रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। माधुरी का देर रात निधन हुआ था। परिवार के अनुसार, उनका जन्म मुस्लिम परिवार में हुआ था, लेकिन विवाह के बाद उन्होंने पूरा जीवन हिंदू रीति-रिवाजों के साथ बिताया। बेटे अरविंद हिंडौलिया ने बताया कि उन्होंने अंतिम समय में मुस्लिम रीति से अंतिम संस्कार की इच्छा जताई थी।

परिवार ने इस इच्छा के अनुरूप वार्ड क्रमांक 12 स्थित गोरमी के कब्रिस्तान में मुस्लिम परंपरा के अनुसार सुपुर्द-ए-खाक किया। बेटे अरविंद हिंडौलिया ने बताया कि अब अंतिम विदाई की शेष रस्में हिंदू और मुस्लिम दोनों परंपराओं के अनुसार पूरी की जाएंगी। उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए मुस्लिम परंपरा के अनुसार उनकी विदाई की गई। पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

Next Post

जंगली सुअर ने किया महिला पर हमला, हालत गंभीर

Sat May 17 , 2025
सिंगरौली: जंगल में तेंदू पत्ता तोड़ने गई महिला के ऊपर जंगली सुअर ने किया प्राण घातक हमला, महिला के शरीर के हिस्से को कई जगह जंगली सुअर ने नोचा,महिला की स्थित है गंभीर,महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल किया गया रेफर,बरगवां रेंज के ओवरी बीट के जंगल में तेंदूपत्ता […]

You May Like