
रतलाम। भोपाल में आयोजित आकर प्रादेशिक फिल्म फेस्टिवल में फिल्म कुंवारापुर ने जीते दो अवार्ड। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पदमश्री उमाकांत गुंडेचा, कुलपति संतोष चौबे , वरिष्ठ फिल्म अभिनेता राजीव वर्मा द्वारा आकर फिल्म फेस्टिवल में हास्य से भरपूर सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्म कुंवारापुर के लिए बेस्ट डायरेक्टर राजेंद्र राठौड़ अवार्ड देकर सम्मानित किया। फिल्म की नायिका निर्माता अन्नपूर्णा द्विवेदी को बेस्ट फिल्म कुंवारापुर के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया। फिल्म निर्देशक राजेंद्र राठौड़ नेआयोजक शशिकांत सक्सेना फिल्म की चयन समिति एवं निर्णायक मंडल को धन्यवाद दिया।इस अवसर पर मीडियाकर्मी रंगकर्मी साहित्यकार विद्यार्थी उपस्थित रहे। फेस्टिवल में कुंवारापुर फिल्म का प्रदर्शन किया।
