भोपाल। महापौर मालती राय ने रायसेन रोड स्थित ओरिएंटल कॉलेज में ओरिएंटल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन द्वारा आयोजित टेक एक्मे 2025 का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर महापौर राय ने आयोजकों एवं प्रतिभागियो को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ओरिएंटल ग्रुप द्वारा महापौर मालती राय का सम्मान स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। इस मौके पर जोन अध्यक्ष राजेश चौकसे, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय के कुलगुरू राजीव त्रिपाठी, ओरिएंटल ग्रुप के चेयरमेन गौरव ठकराल सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी व नागरिक मौजूद रहे
ओरिएंटल कॉलेज में टेकएक्मे का आयोजन
