जब्त शराब की जगह ड्रमो में निकला पानी, एएसआई फरार, वारंट जारी

शिवपुरी: सतनवाड़ा थाना परिसर से पुलिस अभिरक्षा में रखी गई 2020 लीटर अवैध शराब के चोरी होने और उसकी जगह ड्रमों में पानी भर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले ने पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है, क्योंकि यह शराब एक तस्कर से जब्त की गई थी जो अब गायब है।इस मामले में शिवपुरी बार काउंसिल के अध्यक्ष एडवोकेट विजय तिवारी ने आईजी को पत्र लिखा हैं।

27 मार्च 2024 को सहायक उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से 2020 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की थी। आरोपी शिवसिंह मोगिया के खिलाफ मामला दर्ज कर चालान कोर्ट में पेश किया गया। नियमों के मुताबिक, जब्त शराब को सीलबंद कर मालखाने में रखा जाना चाहिए था, लेकिन भदौरिया ने लापरवाही बरतते हुए इन 10 टंकियों को थाने के खुले मैदान में ही छोड़ दिया।

बार काउंसिल के अध्यक्ष एडवोकेट विजय तिवारी द्वारा आईजी को लिखे गए पत्र के अनुसार जब्ती के समय दस्तावेजों में दो केन दर्ज की गई थीं, लेकिन थाना प्रभारी की बाद की रिपोर्ट में केवल एक ही केन का जिक्र मिला। आरोप है कि थाने के भीतर से ही शराब चोरी कर ली गई और साक्ष्य मिटाने के लिए उन ड्रमों में पानी भर दिया गया। कार्रवाई करने वाले एएसआई सतेंद्र सिंह भदौरिया पिछले 10 महीनों से न्यायालय से बच रहे हैं। कोर्ट ने उन्हें जब्त शराब के साथ गवाही के लिए तलब किया था, लेकिन वे हाजिर नहीं हुए। इसके बाद न्यायालय ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया, फिर भी पुलिस विभाग अपने ही कर्मचारी को कोर्ट में पेश करने में नाकाम रहा है।

Next Post

किसान के खाते से 3.43 लाख की ऑनलाइन डकैती

Fri Jan 16 , 2026
शिवपुरी: किसान के बैंक खाते से 3.43 लाख रु. का अवैध ट्रांजेक्शन हो गया है। किसान ने अपने आधार में नंबर लिंक कराया था। जिस ऑनलाइन सेंटर से अपडेशन कराया था, उसके संचालक पर ठगी का संदेह जताया है। मामले को लेकर पुलिस थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग […]

You May Like