किसान के खाते से 3.43 लाख की ऑनलाइन डकैती

शिवपुरी: किसान के बैंक खाते से 3.43 लाख रु. का अवैध ट्रांजेक्शन हो गया है। किसान ने अपने आधार में नंबर लिंक कराया था। जिस ऑनलाइन सेंटर से अपडेशन कराया था, उसके संचालक पर ठगी का संदेह जताया है। मामले को लेकर पुलिस थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। बामौरकलां थाने के ग्राम पिपरा निवासी सेवराज सिंह लोधी के बैंक खाते से 3 लाख 43 हजार 300 रु. निकल गए हैं। किसान सेवराज का कहना है कि ऑनलाइन कंप्यूटर सेंटर पर अपने आधार में मोबाइल नंबर लिंक कराया था।

मोबाइल लिंक करने के लिए सेंटर संचालक ने बायोमेट्रिक डिवाइस में फिंगर लगवाया था। किसान का आरोप है कि फरवरी 2025 से नवंबर 2025 तक कुल 46 ट्रांजेक्शन के जरिए 2 लाख 43 हजार 300 रु. निकले हैं। खाते में 4 लाख 2 हजार 658 रु. जमा थे। स्टेटमेंट निकलवाया तो बैलेंस में 76 हजार 857 रु. ही बचे। किसी ने खाते से 7 हजार और 9 हजार 900 रु. तक ट्रांजेक्शन करके खाता खाली कर दिया। मामले की एसपी ऑफिस और कलेक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत की गई है।

Next Post

ग्वालियर स्टेशन पर संरक्षा सेमिनार का आयोजन

Fri Jan 16 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार की अध्यक्षता में संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में विभिन्न विभागों के लगभग 55 कर्मचारियों ने सहभागिता की।सेमिनार के दौरान गाड़ियों की शीतकालीन सावधानियाँ, स्पेड से बचाव, शंटिंग के दौरान तथा शंटिंग से संबंधित दुर्घटनाओं से बचाव हेतु […]

You May Like