ग्वालियर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 7 नवंबर से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ पर निकले हुए हैं। भाजपा युवा नेता एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सुपुत्र आकाश सिंह राजपूत दिल्ली पहुंचे एवं यात्रा में शामिल होकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद लिया।
आकाश राजपूत ने कहा कि यह यात्रा समाज में भेदभाव मिटाने, सामाजिक समरसता तथा एकता के लिए आदर्श साबित होगी।सामाजिक समरसता हमारे समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह हमें एकजुट करती है और हमारे बीच की दूरी को कम करती है। यह हमें समानता की भावना देती है और हमें एक दूसरे के साथ बराबरी का व्यवहार करने के लिए प्रेरित करती है।
