रश्मिका मंदाना को जिम में लगी चोट,फिल्म की शूटिंग टली

मुंबई, (वार्ता) जानीमानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को हाल ही में जिम में चोट लग गयी है,जिससे उनकी आने वाली फिल्मों की शूटिंग फिलहाल रोक दी गयी है।

पैन-इंडिया स्टार रश्मिका को डॉक्टरों ने सलाह दी है कि वह पूरी तरह से ठीक होने के लिए थोड़ा आराम करें। इसके बाद ही वह अपने बिज़ी शेड्यूल पर लौट सकती हैं।रश्मिका की चोट ने उनके फैंस के बीच चिंता बढ़ा दी है, लेकिन ताज़ा अपडेट्स बताते हैं कि वह जल्द ठीक होने की राह पर हैं और जल्द ही अपने काम पर वापस लौटेंगी।

फैंस उम्मीद कर सकते हैं कि रश्मिका पहले से भी ज्यादा मजबूती और जोश के साथ वापसी करेंगी, और अपनी खास अदाओं और एनर्जी से फिर से स्क्रीन पर धमाल मचाएंगी।

Next Post

अभिषेक बच्चन और सुनील शेट्टी ने सोनू सूद को फिल्म फतेह के लिए शुभकामनाएं दी

Sat Jan 11 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और सुनील शेट्टी ने सोनू सूद को उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म फतेह के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी है। अभिषेक बच्चन और सुनील शेट्टी ने सोनू सूद के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं साझा की हैं, क्योंकि वह अपनी पहली फिल्म फतेह की रिलीज […]

You May Like