सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिला मुख्यालय पर लोकायुक्त पुलिस ने कृषि विभाग के एक अधिकारी को आवेदक से पचास हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है जो कि आवेदक के लायसेंस के नवीनीकरण और प्रिसिंपल सर्टिफिकेट तथा मक्का सेम्पल की जांच पक्ष मे कराने के एवज मे रिश्वत मांगी गई थी। लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक संजय जैन ने बताया कि कल 27 जून को सुनील कुमार जैन कृषि दवा विक्रय केंद्र गल्ला मंडी ने लिखित मे शिकायती आवेदक दिया था कि आवेदक की दुकान लायसेंस रिन्यूअल और प्रमाण-पत्र के एवज मे कृषि विस्तार अधिकारी संतोष जैन निवासी बाहुबली कॉलोनी सागर के द्वारा रिश्वत की मांग की गई है और दस हज़ार रूपए लिये जा चुके है तथा पचास हजार रुपए की मांग कर रहे है। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक ने आवेदन पत्र की जांच उपरांत गठित ट्रेप दल ने आज शनिवार को दोपहर मे पुरानी गल्ला मंडी स्थित आवेदक की दुकान से वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी संतोष जैन को 50 हज़ार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। लोकायुक्त पुलिस ने धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच मे ले लिया।
Next Post
मंदसौर से आए दो तस्कर इंदौर में एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार
Sat Jun 28 , 2025
इंदौर. शहर की युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में धकेलने की साजिश को क्राइम ब्रांच ने समय रहते नाकाम कर दिया. पुलिस ने मंदसौर से आए दो ड्रग्स तस्करों को एमआर 10 ब्रिज के नीचे दबोचकर उनके कब्जे से 151 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है. आरोपी सस्ते दाम […]

You May Like
-
12 months ago
सकल हिंदू समाज लव जिहाद के विरोध में आज करेगा प्रदर्शन
-
2 weeks ago
एनसीएल कर्मी की पत्नी फांसी के फंदे पर झूली