श्रीकृष्ण जन्म कथा का प्रसंग सुन झूम उठे श्रृद्धालु

ग्वालियर। मुरार स्थित मदनमोहन मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा ज्ञानयज्ञ के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया. इस दौरान कथा पंडाल में प्रसिद्ध भजन ‘नंद के घर आनंद भनयो, जय कन्हैया लाल की’ पर सभी श्रद्धालु काफी देर तक झूमते व थिरकते रहे.

श्रीकृष्ण-जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर कथा पंडाल को गुब्बारे व फूल-माला से आकर्षक ढंग से सजाया गया था. कथावाचक सतीश कौशिक महाराज ने प्रवचन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महत्ता पर व्याख्यान किया. कथावाचक सतीश कौशिक ने कहा कि जब-जब अत्याचार, अनाचार व अन्याय बढा है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है. अत्याचार को समाप्त कर धर्म की स्थापना को लेकर ही प्रभु का अलग-अलग रूपों में अवतार होता है. जब कंस ने सभी मर्यादाएं तोड दी, तो प्रभु श्रीकृष्ण का जन्म हुआ. कथा के दौरान बासुदेव, यशोदा व श्रीकृष्ण के बाल-रूप की झांकी देख सभी श्रद्धालु जयकारा लगाते हुए नृत्य करने लगे. प्रवचन के क्रम में कथावाचक ने कहा कि जीवन में अच्छे रास्ते पर जाना है, तो संकल्प लेना जरूरी है. हर बच्चे को अपने माता-पिता व गुरू की बातों को मानना चाहिए. जिन बच्चों के उपर माता-पिता का आशीर्वाद है, उन्हें संसार में सब कुछ प्राप्त है. हर एक माता-पिता को चाहिए कि अपने साथ बच्चों को भागवत कथा, सत्संग, कीर्तन में जरूर साथ लाएं. धर्म की कथा सुनने से बच्चों में अच्छी संस्कार आती है. कठौन शिव मंदिर में नए शिवलिंग व राधा-कृष्ण की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर आयोजित सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा के आयोजन से भक्तिमय माहौल बना हुआ है. कथा के अंत में प्रसिद्ध आरती ‘श्री भागवत भगवान की है आरती, पापियों को पाप से है तारती’ का सामूहिक रूप से गायन हुआ. फिर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया गया. आयोजन को सफल बनाने में कमल तिवारी, सतेन्द्र कटारे, महेन्द्र समाधिया, अमरीश शर्मा , अरविंद दुबे आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं.

कथा की आरती परीक्षित डॉ रामवतार दुबे, श्रीमती राजकुमारी दुबे, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने की।

Next Post

हॉस्टल में सीरियल चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गैंग पकड़ाया, 25 लाख की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद

Sat Nov 22 , 2025
इंदौर. शहर में लगातार हो रही हॉस्टलों की चोरी की वारदातों के बीच पुलिस ने सक्रिय होकर एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो रोजाना ट्रेन से इंदौर आकर छात्रों के कमरों पर आपने हाथों की सफाई करता हैं, पुलिस की टीम ने ऐसे अंतरराज्यीय चोर गैंग को पकड़ने […]

You May Like