दवा दुकानो में दूसरे दिन भी अधिकारियों ने किया निरीक्षण

रीवा।कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले भर में राजस्व अधिकारियों ने दवा दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण करेक कफ सिरप की जांच पड़ताल की. दवा दुकानों पर अनियमिता पाये जाने पर कार्यवाही भी की गयी. एसडीएम त्योंथर प्रभाशंकर त्रिपाठी ने शिव मेडिकल स्टोर त्योंथर तथा प्रयाग मेडिकल स्टोर एवं शंकर मेडिकल स्टोर चिल्ला का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कोई भी दवा अमानक नहीं पायी गयी. एसडीएम सिरमौर दृष्टि जायसवाल ने अन्य अधिकारियों के साथ शुक्ला मेडिकल स्टोर, धनवंतरि मेडिकल स्टोर, रमेश मेडिकल स्टोर तथा गौतम मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान इन दुकानों में शासन द्वारा प्रतिबंधित खांसी की दवा नहीं पायी गयी. रीवा में नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला, पुलिस अधिकारियों तथा ड्रग स्पेक्टर के साथ दो मेडिकल स्टोर एवं दो निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया.

Next Post

किशोर कुमार सम्मान कार्यक्रम 13 और 14 को, प्रसून जोशी होंगे पुरस्कृत

Tue Oct 7 , 2025
खण्डवा। हरफनमौला किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर 13 व 14 अक्टूबर को खंडवा मिनी रूपहली नगरी बन जाएगा। राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण समारोह में सिनेमा जगत की हस्तियां जुटेंगी। इस बार किशोर सम्मान प्रख्यात गीत लेखक प्रसून जोशी को दिया जा रहा है। हेमंत कुमार आर्केस्ट्रा भी खंडवा आ रही […]

You May Like