हाइजिया वेंचर्स ने अपनी टीम के लिए सानिया मिर्जा को बनाया ब्रांड एंबेसडर

नयी दिल्ली, 06 अगस्त (वार्ता) गौरव अग्रवाल की कनाडा समर्थित निवेश फर्म हाइजिया वेंचर्स ने टेनिस प्रीमियर लीग (टीपीएल) के सातवें सीजन से पहले गुरुग्राम ग्रैंड स्लैमर्स टीम को खरीदने के साथ ही दिग्गज स्टार सानिया मिर्जा को टीम का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
टीपीएल भारत की चौथी ऐसी स्पोर्ट्स लीग बन गई है जो लगातार सातवें सीजन में पहुंची है। इसकी फास्ट-पेस्ड और दर्शकों को पसंद आने वाली प्रारूप की वजह से ये लीग लगातार निवेशकों और दर्शकों को आकर्षित कर रही है।
गौरव अग्रवाल कहा, “टेनिस और खेलों से मेरा व्यक्तिगत जुड़ाव है। एक पिता के तौर पर भी मैं युवा टेनिस खिलाड़ियों को सपोर्ट करना चाहता हूं। यह निवेश खेल और फ्रेंचाइज़ी मैनेजमेंट में हमारे कदम को मजबूत करता है।”
सानिया मिर्जा ने कहा, “मैं एक ऐसी टीम से जुड़कर खुश हूं जो टैलेंट और इनोवेशन दोनों को महत्व देती है। गौरव का विजन भारतीय टेनिस के लिए जरूरी लॉन्ग-टर्म इनवेस्टमेंट को दर्शाता है।”

Next Post

पूर्व काउंटी कोच यौन दुराचार के आरोप में निलंबित

Wed Aug 6 , 2025
लंदन, 06 अगस्त (वार्ता) एक अज्ञात पूर्व काउंटी क्रिकेट कोच को यौन दुराचार के आरोप स्वीकार करने के बाद नौ महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। स्वतंत्र क्रिकेट अनुशासन पैनल ने पाया कि उस व्यक्ति ने 2023 और 2024 की गर्मियों में स्टाफ की दो महिला जूनियर सदस्यों […]

You May Like