शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आईं दो महिलाएं, एक का पैर कटा, दूसरी की मौत

ग्वालियर। डबरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर दो महिलाएं ट्रेन हादसे की शिकार हो गईं. दोनों महिलाएं आपस में समधन थी. दोनों दिल्ली से भोपाल जा रही शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आईं, एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला का पैर बुरी तरह से कट गया. दोनों महिलाएं मुरैना से लौटकर डबरा स्टेशन वापस आई हुई थी. बताया जाता है कि दोनों महिलाएं रेलवे ट्रैक पर किनारे लघुशंका करने लगी. उसी दौरान वहां से गुजर रही तेज रफ्तार शताब्दी एक्सप्रेस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. बुरी तरह से घायल महिला की शिनाख्त भूरी बाई के रूप में हुई है, जबकि हादसे में जान गंवाने वाली दूसरी महिला की शिनाख्त सावित्री बाई गुप्ता के रूप में हुई है, दोनों महिलाएं शक्ति का पूरा की निवासी है. घायल भूरी बाई और मृतक सावित्री बाई दो दिन पहले मुरैना में अपने बेटे से मिलने गई थी, लेकिन लौटते वक्त हादसे की शिकार हो गईं. जीआरपी पुलिस ने तत्काल घायल महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का लहार में आगमन हुआ

Fri May 23 , 2025
भिंड। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का आज शाम भिण्ड जिले के लहार में आगमन हुआ। हेलीपैड पर विधायक अम्बरीश शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वे यहां करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात देंगे। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like