भोपाल: राजधानी के बजरिया थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक व्यापारी के घर का ताला दिनदहाड़े तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बेखौफ चोरों ने व्यापारी के घर से ज्वेलरी के साथ 10 लाख रूपए कैश भी लूट लिए. देर रात को व्यापारी जब अपने घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा मिला. अंदर जाकर देखा तो चोरों ने सामान की लूटपाट की थी.
पुलिस जानकारी के अनुसार इलाके में रहने वाले नंद किशोर फूल-माला बेंचने का व्यापार करते हैं. बुधवार को दोपहर बाद जब वह अपने परिवार के साथ बाजार गए थे. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर पर धावा बोला और उनके घर में रखे 10 लाख रूपए कैश और ज्वेलरी की चोरी की. देर रात को जब परिवार घर पहुंचा तो चोरी की जानकारी लगी. मामले की शिकायत तुरंत ही बजरिया थाना पुलिस में की गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
