भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से नव नियुक्त जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना ने आज मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। सक्सेना ने आज ही जनसंपर्क आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और कार्यकुशलता से विभागीय कार्यों को गति मिलेगी तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार होगा। वहीं सक्सेना ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वे विभागीय दायित्वों का पूरी निष्ठा और तत्परता से निर्वहन करेंगे। इस भेंट के दौरान मुख्यमंत्री और आयुक्त के बीच विभागीय कार्यों को लेकर सार्थक चर्चा भी हुई।
