सीहोर। एक सखा सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के अंतर्गत आज छात्र-छात्राओं ने सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा से मुलाकात की. चर्चा के दौरान डॉ. अभिनंदना शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि आज के दौर में लड़कियों का प्रशासनिक सेवाओं में आना बेहद जरूरी है. प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी न केवल समाज में संतुलन लाती है, बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया को भी अधिक प्रभावी बनाती है. उन्होंने कहा कि वे अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें और देश सेवा के लिए लक्ष्य निर्धारित करें. कार्यक्रम में रितु मेवाड़ा, पलक नागर, दमक वर्मा, तनुजा परमार, सुहानी मेवाड़ा और रानू नागर, खुशी विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहीं.
बेटियां अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें और देश सेवा का लक्ष्य चुनें: डॉ. अभिनंदना शर्मा
