ग्रामीणों के बीच पहुँचे विधायक राय: विकास कार्यों का लिया फीडबैक, कई जगह भूमिपूजन और लोकार्पण

सीहोर। विधायक सुदेश राय ने विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया. उन्होंने विभिन्न निर्माणकायों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया.ग्रामीणों से सीधे चर्चा कर निर्माणकायों और समस्याओं के निराकरण को लेकर विधायक सुदेश राय ने सीधे जनता से फीडबैक लिया. मुंगावली में विधायक श्री राय ने 54 लाख 38 हजार रूपए से बनने वाले 2 कक्ष, 2 लैब, व बाउंड्रीवाल निर्माण और ग्राम सेमरादांगी से बरखेड़ा तक 356.08 लाख रुपए लागत के रोड निर्माण सहित अहमदपुर ग्राम पंचायत में 64.91 लाख रुपए से 2 कक्ष, 2 लैब, व गेट का एवं श्यामपुर में 108.62 लाख रुपए लागत से बनने वाले 7 कक्ष, बाउंड्री वाल, शौचालय व रोड निर्माण का भूमिपूजन किया. दोराहा नहर से चैनपुरा तक 75.05 लाख रूपए की लागत से हुए डामरीकरण कार्य एवं विधानसभा क्षेत्र के चरनाल में 2 करोड़ 95 लाख रुपए से बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर नवीन भवन का लोकार्पण किया.

Next Post

बारूद माफिया ले रहा निर्दोषों की जान, अनाज के वेयरहाउस में चल रहा था मौत का कारोबार : पटवारी

Fri May 15 , 2026
भोपाल। जीतू पटवारी ने देवास जिले के टोंककलां क्षेत्र स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट पर कहा कि यह हादसा प्रशासनिक लापरवाही, अवैध संरक्षण और प्रदेश में सक्रिय माफिया तंत्र का परिणाम है। उन्होंने देवास पहुंचकर घायलों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात करने के बाद कहा कि यह […]

You May Like