अतिथि देवो भव: मालवी व्यंजन का CM और कैबिनेट ने उठाया लुत्फ

इंदौर । यहां आयोजित विशेष कैबिनेट बैठक के समापन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने समस्त कैबिनेट मंत्रियों के साथ पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। इस अवसर पर विशेष रूप से तैयार किए गए स्थानीय व्यंजनों की भव्य व्यवस्था की गई थी।इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए सभी मंत्रियों को भोजन परोसा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ बैठकर स्वयं भी भोजन किया। यह आयोजन न केवल प्रशासनिक रूप से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि मालवी संस्कृति और इंदौर की अतिथि सत्कार परंपरा का भी प्रतीक बना।

Next Post

भारत और नेपाल की सेनाओं के संयुक्त दल ने कंचनजंगा को फतह किया

Tue May 20 , 2025
नयी दिल्ली 20 मई (वार्ता) भारत और नेपाल की सेनाओं के एक संयुक्त पर्वतारोही दल ने मैत्री और सैन्य सौहार्द की एक शानदार मिसाल पेश करते हुए सोमवार को दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा (8,586 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। भारतीय सेना के कर्नल सरफराज सिंह और नेपाली […]

You May Like