दतिया में सिंध नदी घाट पर ट्रैक्टर ड्राइवर डूबा

दतिया। गोविंद नगर सिंध नदी घाट पर रेत भरने गए ट्रैक्टर का ड्राइवर नहाते समय डूब गया। देर रात तक पुलिस और स्थानीय लोगों ने तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। आज रविवार सुबह शव बरामद किया गया। ड्राइवर की पहचान चंदन बघेल (35) पिता कल्लू बघेल निवासी टोडा पहाड़ के रूप में हुई। वह सेगुवा निवासी प्रिंस चौहान का ट्रैक्टर लेकर गोविंद नगर घाट पर रेत भरने गया था। चंदन छोटी नाव से नदी पार कर पिछोर सीमा की ओर पहुंचा था। वहां पत्थर पर बैठकर पानी नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वह नजरों से ओझल हो गया। सूचना मिलते ही लाच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पिछोर पुलिस को भी जानकारी दी गई है।

Next Post

आक्रोश: नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, पुतले की छीना-झपटी, वाटर कैनन से बुझा पुतला

Sun May 17 , 2026
बैतूल। नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध कल देर शाम प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकने की कोशिश की गई, जिसे लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनाव की स्थिति […]

You May Like