विश्वासघात: बीमार पिता का इलाज कराने मां गई सागर, पीछे से कलयुगी बेटे ने साफ कर दिया अपना ही घर

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले मे देवरी पुलिस ने चोरी के आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर ₹7,57,500 मूल्य का चोरी गया मशरूका बरामद किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादिया निवासी बाजार वार्ड, देवरी द्वारा थाना देवरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह अपने पति परसोत्तम रैकवार को उपचार हेतु सागर लेकर गई थीं। घर से निकलते समय उन्होंने मकान में ताला लगाकर उसकी चाबी बाथरूम में रखे ब्रश के डिब्बे में सुरक्षित रख दी थी, जिसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को थी।अगले दिन फरियादिया को उनके भाई गयाप्रसाद द्वारा सूचना दी गई कि मकान के दरवाजे खुले हुए हैं तथा घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। सूचना मिलने पर फरियादिया तत्काल देवरी पहुंचीं, जहां उन्होंने पाया कि मुख्य दरवाजे के ताले गायब हैं तथा घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं ₹1,00,000 नगद चोरी हो चुके हैं। थाना देवरी में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी की जानकारी थी। परिवार के विश्वास का लाभ उठाकर उसने ही चोरी की योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया। आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी गया संपूर्ण मशरूका बरामद किया गया। बरामद चोरी के सामान मे एक सोने का हार,एक सोने की पांचाली,चार नग सोने की चूड़ियाँ,सोने की दो जोड़ी झुमकी,सोने की तीन अंगूठियाँ,एक चांदी की करधनी,

चांदी की एक जोड़ी बड़ी पायल,चांदी की तीन जोड़ी, पायल,चांदी की तीन जोड़ी बिछड़ी,500 के 200 नोट (कुल ₹1,00,000 नगद)बरामद समस्त मशरूका की अनुमानित कीमत ₹7,57,500 है। सम्पूर्ण मशरूका विधिवत जप्त कर लिया गया है।आरोपी शुभम रैकवार पिता परसोत्तम रैकवार निवासी बाजार वार्ड देवरी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

Next Post

आकाशीय बिजली गिरने से दो बैल मृत 

Sun May 31 , 2026
सिवनी। हवा तूफान और गर्जना के आज धारनाकला से जुडे ग्रामो मे वर्षा तो हुई किनतू आकाशीय बिजली गिरने से पौनार कला निवासी सूरजलाल शिव वंशी के दो बैल मृत हो गये लगातार दो दिनो से गर्जना और हवा तूफान के साथ हो रही बारिश से पेड तथा इलेक्ट्रिक पोल […]

You May Like