चाकू मारकर युवक ने की दोस्त की हत्या

उज्जैन। गुरुवार-शुक्रवार रात एक बार फिर शहर में हत्या हो गई। दोस्त ने ही नशे की हालत में दोस्त पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल की उपचार के दौरान शुक्रवार तडक़े 5 बजे मौत हो गई। घटनाक्रम के बाद ही पुलिस ने हमला करने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया था।

दीपावली की रात तेलीवाड़ा चौराहा पर मामूली विवाद में चाकू मारकर एक युवक हत्या कर दी गई थी। चार दिन बीते नहीं थे कि एक बार फिर गुरुवार शुक्रवार रात हत्या होना सामने आया है। इस बार मामला नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान के समीप हनुमान नाका शिवाजी नगर में रहने वाले अर्पित पिता मोहन राठौर 24 वर्ष उसके ही दोस्त गौतम शर्मा ने चाकू मार कर लहूलुहान कर दिया था। परिजन अर्पित को गंभीर हालत में चरक अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां से रात में ही उसे हालत बिगडऩे पर परिजन उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां शुक्रवार तडक़े 5 बजे उसकी मौत हो गई। रात में हुई घटना के बाद पुलिस ने तत्काल ही आरोपी गौतम निवासी नीलगंगा चौराहा को हिरासत में ले लिया था। जिसके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया जा चुका था। सुबह सामने आया कि मृतक और आरोपी दोनों दोस्त थे। कुछ दिन पहले ही दोनों के बीच विवाद हुआ था। लेकिन दोस्ती होने पर मामला शांत हो गया था। बीती रात दोनों नशे की हालत में मिले और पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। इसी के चलते गौतम ने अपने पास रखा धारदार हथियार निकालकर अर्पित पर वार कर दिए। नीलगंगा थाना पुलिस ने मामले में पहले जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज किया था। घायल की मौत होने पर हत्या की धारा बढ़ाई गई है। वहीं आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

Next Post

हटा और पटेरा के एसआरएलएम के दो विकासखंड प्रबंधको की सेवा समाप्त

Fri Oct 24 , 2025
दमोह.कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने मध्य प्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रावधानों के तहत प्रशासनिक तथा वित्तीय अनियमितता कर्तव्य निर्वाहन में घोर लापरवाही कदाचरण के आरोप में संविदा अधिकारी कर्मचारी की सेवा समाप्त के तहत संदीप सिंह गौतम प्रभारी विकासखंड प्रबंधक एसआरएलएम हटा और नजीब अहमद खान […]

You May Like