
भिंड। दबोह नगर में थोड़ी सी बारिश होने पर ही नगर में जल भराव की स्थिति पैदा हो गई है। नगर के एक मात्र सीएम राइज विद्यालय तथा पुलिस लाईन ने तालाब का रूप ले लिया है। सी एम राइज स्कूल के मेन रास्ते मे पानी भर जाने के कारण विद्यालय जाने बाले छात्रों के साथ साथ स्टाफ़ को स्कूल पहुचने में काफी परेशान होना पड़ रहा है। वही पुलिस लाईन का भी मेन रास्ते मे पानी भर जाने के कारण पुलिस आरक्षकों का निकलना मुश्किल है। पुलिस लाइन परिसर के चारो तरफ काफी गंदगी, चारा खड़ा हुआ है जिसके चलते इस मौसम में जहरीले जन्तुओ का डर लगा रहता है। पुलिसकर्मी इस समस्या से कई बार अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा चुके है पर उसका कोई हल आज तक नही किया गया। कमोबेश यही हालत सी एम राइज विद्यालय की है। विद्यालय का स्टाफ स्थानीय प्रशासन से जलभराव की समस्या से अवगत करा चुका है पर हालत जस के तस है। नगर के निचले स्थानों पर जल भराव की समस्या का मूल कारण नालों की सफाई न होना बताया जा रहा है।
