डिंडौरी : पुलिस अधीक्षक डिंडौरी वाहनी सिंह के निर्देशन में चल रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को 5 किलोमीटर मैराथन रेस एवं पैदल चाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सतीश द्विवेदी एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया।रेस में लगभग 350 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, गोपनीय सैनिक, ग्राम/नगर रक्षा समिति सदस्य एवं स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
रेस पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू होकर अवंती बाई तिराहा, सुबखार नाका, चन्द्रविजय कॉलेज, मारूती एजेंसी, मिडवेट्रीट होते हुए जोगीटिकरिया पुल पर संपन्न हुई।रेस समाप्त होने के बाद सभी प्रतिभागियों ने जोगीटिकरिया घाट की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।यह रहे परिणाम –पुरुष वर्ग में दौलत सिंह कुशराम प्रथम, विकेश कुमार नेताम द्वितीय, लक्ष्मण सिंह मरावी तृतीय, जुगराज धुर्वे चतुर्थ और ऋतिक कुशराम पांचवें स्थान पर रहे।
वहीं महिला वर्ग में सेववती उईके प्रथम, कमलेश्वरी धुर्वे द्वितीय, अभिलाषा नंदा तृतीय, अंबिका मार्को चतुर्थ एवं सुनीला धुर्वे पांचवें स्थान पर रहीं। विजेताओं को अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं सील्ड देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, पंकज सिंह तेकाम, सुधीर दत्त तिवारी , लक्ष्मण सिंह ठाकुर, आशीष वैश्य सहित जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र, खेल विभाग के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
