श्रद्धा-भक्ति से मनाया भगवान संभव नाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक

भोपाल। जैन धर्म के तृतीय तीर्थंकर भगवान संभव नाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ और भक्तों की विशेष उपस्थिति रही। लाल घाटी स्थित श्री शांति नाथ जिनालय में रत्नमयी जिन प्रतिमाओं का अभिषेक एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर निर्वाण लाडू अर्पित किए गए, जिससे जिनालय परिसर जयकारों से गूंज उठा। जिनालय के पदाधिकारियों ने बताया कि यहां प्रतिदिन नवकार महामंत्र और भक्तामर स्तोत्र का पाठ भी किया जा रहा है। साथ ही, संगीत मय आरती का आयोजन हुआ। समाज के लगभग 300 श्रद्धालु अष्टापद तीर्थ यात्रा पर जाएंगे तथा सभी के कल्याण हेतु श्री सिद्ध चक्र विधान भी किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

 

Next Post

केवल इलाज नहीं, टीबी का जड़ से खात्मा है हमारा लक्ष्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ला

Wed Mar 25 , 2026
भोपाल। हमारा लक्ष्य केवल इलाज नहीं बल्कि टीबी को जड़ से खत्म करना है और इसके लिए तकनीक और जनभागीदारी दोनों जरूरी हैं। यह बात उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर कही. इस दौरान उन्होंने राज्य स्तरीय […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।