एनएसयूआई ने मनाया 56वां स्थापना दिवस: छात्र हितों की रक्षा का संकल्प

भोपाल। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का 56वां स्थापना दिवस राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अक्षय तोमर ने किया। इस अवसर पर ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा छात्र हितों की रक्षा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने, छात्रों के अधिकारों की रक्षा करने और सामाजिक न्याय के मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई हमेशा छात्रों की आवाज उठाता रहा है और आगे भी शिक्षा क्षेत्र में अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों का मौलिक अधिकार है और इसे बहाल कराने के लिए संगठन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में मोईन सिद्दीकी, आकाश शर्मा, आदित्य सोनी और वरुण कुलकर्णी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने एनएसयूआई को देश का प्रमुख छात्र संगठन बताते हुए स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Next Post

बिजली बचत के लिए पुरुष और महिलाओं के मैच दिन की रोशनी में खेले जायेंगे: बीसीबी

Thu Apr 9 , 2026
ढाका, 09 अप्रैल (वार्ता) बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने बिजली बचत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पुरुष और श्रीलंका के खिलाफ महिला क्रिकेट सीरीज के मैच समय में बदलाव किया है। इसके अब ये मुकाबले दिन की रोशनी में खेले जायेंगे। बीसीबी ने सरकार की ऊर्जा बचाने की पहल […]

You May Like