भोपाल, 14 फरवरी (वार्ता) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज शाम विशेष विमान से मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे, जहां राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उनकी अगवानी की।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्यपाल श्री पटेल और मुख्यमंत्री डॉ यादव ने यहां राजकीय विमानतल पर उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ की अगवानी की और उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भी उप राष्ट्रपति की अगवानी की।
श्री धनखड़ यहां केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कुणाल के विवाह समारोह में भी शिरकत करेंगे। श्री धनखड़ यहां एक सरकारी आयोजन में शामिल होंगे।
Next Post
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में सिख समुदाय का रहा है गौरवशाली इतिहास-यादव
Fri Feb 14 , 2025
भोपाल, 14 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के मुरैना मार्ग स्थित ‘नगर द्वार’ का नाम सिखों के छठवें गुरु, गुरु हरगोविंद सिंह के नाम पर ‘दाता बंदी छोड़ द्वार’ रखने की घोषणा की। डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में सिख समुदाय का गौरवशाली […]

You May Like
-
7 months ago
IEC टीम ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान
-
1 week ago
राशिफल-पंचांग : 02 फरवरी 2026
-
4 weeks ago
डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों लिया मचाडो का नोबेल?
