नहर में डूबने से दो युवतियों की हुई मृत्‍यु पर आयोग ने लिया संज्ञान

जबलपुर: जिले के बरगी थाना अंतर्गत बरगी बांध की ग्राम सालीवाड़ा स्थित नहर में गत दिनों नहाने गई चार युवतियों में मोबाइल फोन से रील बनाने के दौरान दो युवती शीतल पटेल (20), तनु पटेल (18) की पानी के तेज बहाव में डूबने से मृत्‍यु होने तथा सानिया (08) के लापता होने की घटना सामने आई है। रील बना रही श्रृष्टि पटेल ने चौथी युवती निहारिका को बचा लिया था। चारों युवतियां अपने रिश्तेदार डेलन सिंह पटेल के यहां विवाह समारोह में शामिल होने सालीवाड़ा आई थी।

मप्र मानव अधिकार आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी फरजाना मिर्जा ने बताया कि समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार के आधार पर जनहित में मामले को संज्ञान मे लेकर, मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की मुख्य पीठ भोपाल में प्रकरण पर सुनवाई करते हुये, अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह की एकल पीठ ने प्रथम दृष्टया मानव अधिकारो के हनन का मामला मानकर, जबलपुर के कलेक्‍टर से मामले की जांच कराने के निर्देश दिये, साथ ही मृतकों के उत्तराधिकारियों को शासन के नियमानुसार देय आर्थिक सहायता राशि के संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में तलब किया है।

Next Post

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

Fri May 29 , 2026
दमोह: सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को पथरिया सामुदायिक अस्पताल से बेहतर उपचार के लिए गुरुवार शाम दमोह जिला अस्पताल लाया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने चेकअप और ईसीजी कराने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रमेश पिता सुंदरलाल […]

You May Like