भोपाल: 11 मील रोड पर किसानों के संभावित आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाई गई है।प्रशासन द्वारा एहतियातन वाहनों की चेकिंग के साथ ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था भी की गई है।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। सुरक्षा व्यवस्था के चलते मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही भी नियंत्रित की जा रही है।प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है।
