सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

दमोह: सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को पथरिया सामुदायिक अस्पताल से बेहतर उपचार के लिए गुरुवार शाम दमोह जिला अस्पताल लाया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने चेकअप और ईसीजी कराने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रमेश पिता सुंदरलाल आदिवासी उम्र 45 वर्ष निवासी सुजनीपुर थाना पथरिया की मौत हो गई है.शव को सुरक्षित जिला अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है.आज शुक्रवार सुबह पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा और शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

कलेक्ट्रेट परिसर में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापित करने की मांग

Fri May 29 , 2026
दमोह: दमोह जिले के समस्त आदिवासी समाज व विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में मांग की गई कि वीरांगना महारानी रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा जिला कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित की जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को उनके साहस, बलिदान और […]

You May Like