कलेक्ट्रेट परिसर में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापित करने की मांग

दमोह: दमोह जिले के समस्त आदिवासी समाज व विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में मांग की गई कि वीरांगना महारानी रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा जिला कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित की जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को उनके साहस, बलिदान और आदिवासी गौरव की प्रेरणा मिल सके.
ज्ञापन सौंपने पहुंचे समाज के पदाधिकारियों व युवाओं ने कहा कि रानी दुर्गावती जी आदिवासी समाज की आन-बान और स्वाभिमान की प्रतीक हैं। उन्होंने अपने शौर्य और पराक्रम से इतिहास में अमिट पहचान बनाई है. कलेक्ट्रेट परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित होने से समाज के लोगों में गौरव की भावना और अधिक मजबूत होगी.इस अवसर पर उपस्थित संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की कि शीघ्र निर्णय लेकर प्रतिमा स्थापना की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। ज्ञापन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न आदिवासी संगठनों के पदाधिकारी, समाजसेवी व युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Next Post

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार अमेरिका जायेंगे

Fri May 29 , 2026
इस्लामाबाद, (वार्ता) पाकिस्तान के विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री इशाक डार शुक्रवार को अमेरिका के लिए रवाना होंगे, जहाँ वे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ बातचीत करेंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य अमेरिका और ईरान के बीच एक स्थायी शांति समझौते के लिए बातचीत को सुविधाजनक बनाना है। […]

You May Like